{"_id":"63a4816dab69fb00772c9732","slug":"health-department-alerted-about-corona-sanitization-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, सैनिटाइजेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, सैनिटाइजेशन शुरू
Thu, 22 Dec 2022 09:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:40 PM IST
सार
हाथरस के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में सैनिटाइजेशन कराया गया। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी काम शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की चीन में रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। इसे लेकर शासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिले में भी स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। प्रभावित देशों से लौटकर आने वालों की जांच की रणनीति तैयार कर की गई है। वहीं पॉजिटिव मिलने वाले केस की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच भी होगी। जिले का स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिल चुका है। दिशा निर्देशों के अनुरूप हम सारी तैयारियों में जुट गए हैं। विदेश से आने वाले लोगों की जांच कराने की रणनीति तैयार कर ली गई है। यदि कोई पॉजिटिव केस सामने आता है, तो उसकी जिनोम सीक्वेंसिंग जांच भी कराई जाएगी, ताकि कोरोना के वैरिएंट की जानकारी की जा सके। जिले में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों व चिकित्सकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जहां जैसी जरूरत होगी, वहां वैसी व्यवस्था हम तत्काल उपलब्ध कराने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
विज्ञापन
जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों की जांच के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व में कोरोना रोगियों के लिए निर्धारित किए गए अस्पतालों को विशेष तौर से तैयार रहने को कह दिया गया है। जहां थोड़ी बहुत कमियां हैं, उनको दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर को किया गया सैनिटाइज
कोरोना को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर को नगर पालिका की गाड़ी से सैनिटाइजेशन किया गया। फॉगिंग भी कराई गई। इसके अलावा अस्पताल आने वाले रोगियों व तीमारदारों को कोरोना संबंधी जानकारी देते हुए मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने भी मरीजों को कोरोना से सावधान रहने की सलाह दी।