फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health ATM installed in collectorate many tests done at one place cheaply

Aligarh News: कलेक्ट्रट में लगेगा हेल्थ एटीएम, सस्ते में एक जगह पर होंगी कई जांच

Fri, 27 Jan 2023 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 09:03 PM IST
सार

 हैल्थ एटीएम से 3 से 5 मिनट में 50 से अधिक पैरामीटर्स, विजन, प्रोटीन, यूरिन, टैम्परेचर, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, ब्लड ऑक्सीजन बहुत ही कम कीमत पर जांचे जा सकेंगे। हैल्थ एटीएम एक दिन में 100 तक मरीजों की जांच कर सकेगा। 

विज्ञापन
Health ATM installed in collectorate many tests done at one place cheaply
हेल्थ एटीएम प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के लोगों को अब कलेक्ट्रेट आने पर भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सेहत का ध्यान रखने का तोहफा मिलेगा। यहां बैंक स्वास्थ्य विभाग की मदद से हेल्थ एटीएम स्थापित करेगा। जिससे कलेक्ट्रेट में अपनी किसी पीड़ा को लेकर आने वाले लोगों की सुनवाई के साथ ही किसी भी बीमारी के लिए खून की जांच और फौरन होने वाली जांचों के लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ठ ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट में हेल्थ एटीएम लगाने जा रहा है। जिससे कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। तहसील मुख्यालयों पर भी हेल्थ एटीएम लगाने का काम किया जा चुका है। इसकी शुरूआत अतरौली तहसील क्षेत्र में हो चुकी है, वहां दो एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


 हेल्थ एटीएम से 3 से 5 मिनट में 50 से अधिक पैरामीटर्स, विजन, प्रोटीन, यूरिन, टैम्परेचर, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, ब्लड ऑक्सीजन बहुत ही कम कीमत पर जांचे जा सकेंगे। हैल्थ एटीएम एक दिन में 100 तक मरीजों की जांच कर सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed