{"_id":"679e4b794c1c1ad89e068956","slug":"head-constable-wife-committed-suicide-by-hanging-herself-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप
Sat, 01 Feb 2025 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 09:57 PM IST
सार
पति बीते दिनों घर छुट्टी आया है। किसी बात को लेकर 31 जनवरी को दंपती के बीच विवाद हो गया। तभी रेखा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के लच्छिमपुर में 31 जनवरी को हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के पीछे घरेलू कलह होना मान रही है।
विज्ञापन
जनपद बुलंदशहर के थाना व कस्बा जहांगीराबाद निवासी 40 वर्षीय रेखा की शादी 17 साल पहले लच्छिमपुर निवासी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के साथ हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती एटा के पुलिस लाइन में है। पुलिस के अनुसार पति बीते दिनों घर छुट्टी आया है। किसी बात को लेकर 31 जनवरी को दंपती के बीच विवाद हो गया। तभी रेखा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उधर, खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद रेखा के बच्चे नहीं हुए। इसे लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मायके पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग बताया जा रहा है। शाम को मायके पक्ष के लोग रेखा के शव को बुलंदशहर लेकर चले गए।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। -राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय