फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Head constable try to rape eight year old daughter of landlord handed over to police after beating

अलीगढ़: हेड कांस्टेबल ने मकान मालिक की आठ साल की बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, एसएसपी ने किया निलंबित

Wed, 14 Jul 2021 11:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 11:26 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने बैठा दिया। बाद में एसपी सिटी आदि भी पहुंच गए। जिन्होंने जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमे के निर्देश दिए हैं। मुकदमे के आधार पर उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Head constable try to rape eight year old daughter of landlord handed over to police after beating
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र की कमिश्ररी के सामने स्थित पैंठ कालोनी में किराये पर रहने वाले एक हेड कांस्टेबल ने मकान मालिक की आठ साल की बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश की। बुधवार देर शाम हुए घटनाक्रम में पब्लिक ने कांस्टेबल को पकड़कर पीट दिया और पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। बाद में एसपी सिटी आदि भी पहुंच गए। जिन्होंने जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमे के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने देर रात आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात एपी के सिपाही की ड्यूटी अधिकारियों की सुरक्षा में रहती है। वह कमिश्ररी के सामने पैंठ कालोनी में सेना के जवान के घर में किराये पर रहता है। उसमें अन्य किरायेदार भी रहते हैं। मकान स्वामी अपनी आठ साल की बेटी संग रहती है। देर शाम मकान स्वामी महिला जिम गई थी। बच्ची अकेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तभी कांस्टेबल ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाकर छेडख़ानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच बच्ची की मां आ गई तो बच्ची रोते हुए बाहर आई और पूरा वाकया बताया। शोरशराबे पर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़कर पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया। 


सूचना पर एसपी सिटी व सीओ तृतीय थाने पहुंच गए। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मकान में किराये पर रहने वाले पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राजवीर पर बच्ची संग छेडख़ानी का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाकी कार्रवाई होगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed