{"_id":"67ddbfcc62cfb8c5e6086001","slug":"he-withdrew-money-from-his-wifes-account-and-started-living-with-his-girlfriend-aligarh-news-c-2-1-ali1010-634213-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी के खाते से निकाले साढ़े तीन लाख रुपये, प्रेमिका के साथ रहने लगा, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी के खाते से निकाले साढ़े तीन लाख रुपये, प्रेमिका के साथ रहने लगा, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
Sat, 22 Mar 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:06 AM IST
सार
पति ने फर्जी कागजात के जरिये पत्नी के खाते में जमा साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। मुंबई जाने की बात कहकर पति चला गया। बाद में पता चला कि वह नोएडा में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ रहने लगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फ्लैट खरीदने के नाम पर पत्नी के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकालने के बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ नोएडा में रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ससुराल में शिकायत की तो पति सहित सास-ससुर आदि ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
पीड़िता सुषमा के अनुसार सूरत में नौकरी करने के दौरान आकाश निवासी बिसारा से उसके प्रेम संबंध हुए। आकाश के माता-पिता सहित परिजन ने सूरत पहुंचकर एक मंदिर में शादी करवाई। 8 सितंबर 2023 को अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में बेटे कनिष्क का जन्म हुआ। इस बीच उनके पति ने फर्जी कागजात के जरिये उनके खाते में जमा साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
3 फरवरी को मुंबई जाने की बात कहकर पति चला गया। बाद में पता चला कि वह नोएडा में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। इस पर 3 मार्च को वह बिसारा पहुंची तो पति सहित ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए पीटा और घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन