फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   He soon will announce a surprise: Raju Bhaiya

जल्द चौंका देने वाली घोषणा करेंगे मोदी: राजू भैया

Mon, 19 Dec 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 19 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 He soon will announce a surprise: Raju Bhaiya
भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू । - फोटो : Amar Ujala
कालेधन का पूरा पैसा गरीबों पर खर्च होने जा रहा है। गरीबों और किसानों के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी घोषणा करने वाले हैं, जिसे सुनकर लोग चौंक जाएंगे। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने भाजपा महानगर द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को सलाह दी कि उनके जनधन खाते में जो पैसा पहुंचा हैै, उसे किसी को मत देना। यदि कोई वापस करने के लिए दबाव बनाए तो एक लेटर लिख देना या फोन कर देना। 24 घंटे के अंदर दबाव बनाने वाले को अंदर करा दूंगा। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लाइन पर आ जाओ। दो महीने बाद भाजपा की सरकार आने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह डायरी में उन पुलिसकर्मियों का नाम लिखना शुरू कर दें जो कि लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। सरकार आने के बाद इनका हिसाब करना है। 
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भैया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के बाद जनता से 50 दिन का समय मांगा है। पहले राशन, केरोसिन, गैस आदि के लिए लाइन में लगते थे। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि यह आखिरी लाइन है। इसके बाद देश में कोई लाइन नहीं लगेगी। 50 दिन पूरे होने के बाद भारत सचमुच आजाद होगा। अब तक देश कागज पर आजाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद आम आदमी खुश है। उनका जो पैसा चूस-चूस कर भ्रष्टाचारियों ने जमा किया था, अब वह उनके काम आने वाला है। नोटबंदी का विरोध करने वाले लोगों को रात में नींद नहीं आ रही है। नींद की गोली ने भी अब काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने सपा, बसपा एवं कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। 

सांसद सतीश गौतम ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यहां के एक विधायक पैसे देकर पीएम का पुतला फुंकवाते हैं और लोगों से शोर मचवाते हैं। पीछे से कहते हैं कि पैसे नारे लगाने के लिए दिए हैं। वह बौखलाए हुए हैं, क्योंकि कट्टीघर से मिलने वाला पैसा बंद हो जाएगा।

पूर्व मंत्री एसपी सिंह नंद ने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा नुकसान मायावती को हुआ है। वह पानी पी-पी कर मोदी को गाली दे रही हैं। रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 50 दिन का कष्ट अगले 50 साल के लिए अच्छा होगा। हम अमेरिका को भी पीछे छोड़ देंगे। 


 कार्यक्रम को महापौर शकुंतला भारती, सम्मेलन संयोजक रीता राजपूत, सुशीला सिंह, मनोज शर्मा, चौधरी नत्थी सिंह, संजीव राजा, राजेंद्र त्यागी, नितिश बघेल, ललितेश लोधी, मनीष ठाकुर, डॉ. रिंकल गुप्ता आदि ने संबोधित किया। संचालन भू प्रकाश माहौर ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, चौधरी देवराज सिंह, सुशील मित्तल, चंद्र प्रकाश चंदू आदि मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed