फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   he lockdown will be open on monday early morning

रात दस बजे से लगा लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे खुलेगा

Sat, 18 Jul 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
he lockdown will be open on monday early morning
सब्जी मंडी बाजार में राखी की खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगने वाला लॉकडाउन शुक्रवार की रात 10 बजे से प्रभावी हो गया है। सोमवार सुबह 5 बजे इसे खोला जाएगा। शनिवार और रविवार को सुबह छह से 11 बजे के बीच दूध, फल और सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की ही बिक्री होगी। हालांकि, शाम चार बजे से छह बजे के बीच दूध की दुकानों को खोलने की छूट रहेगी। बैंक भी खुलेंगे। इधर, सरकारी विभागों में सिर्फ वह कार्यालय खुलेंगे, जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं। पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियां खुली रहेंगी।
विज्ञापन

निजी कार्यालयों को खोलने से लेकर होम डिलीवरी पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पूर्व निर्धारित दुकानदार ही होम डिलीवरी कर सकेंगे। इधर, शराब की दुकानों के संबंध में शासन से कोई फरमान न आने पर इनको भी बंद रखने का फैसला किया गया है। लॉकडाउन लगने से पहले लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सामान का स्टॉक कर लिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक शासन की गाइड लाइन के अनुसार ट्रेन और रोडवेज बसों का संचालन जारी रहेगा। लेकिन लोकल ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। मालवाहक वाहनों और हाईवे के ढाबे खुले रहेंगे। एक शहर से दूसरे शहर रोडवेज बस या ट्रेन से जाने के लिए किसी प्रकार के पास की जरूरत नहीं है। यात्रा का टिकट ही पास के तौर पर मान्य है। शुक्रवार रात दस बजे से लागू लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। मेडिकल स्टोर और अस्पताल पहले की तरह खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी आवागमन की छूट ड्यूटी के समय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में खूब हुई खरीदारी
शुक्रवार को लॉकडाउन लगने से पहले लोगों ने परचून का सामान, फल और सब्जी की खरीदारी कर दो दिन का स्टॉक कर लिया। पुराने शहर के बाजारों से लेकर सिविल लाइंस इलाके के बाजार में भीड़ रही। सबसे अधिक लोगों ने परचून सामान की खरीदारी की, जिससे की दो दिन बंदी के दौरान उनको परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed