फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Haze indiscriminate accident , a death , 74 injured

धुंध में अंधाधुंध हादसे, एक की मौत, 74 घायल

Wed, 09 Dec 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Haze indiscriminate accident , a death , 74 injured
 मंगलवार के दिन सर्दियों की धुंध कई हादसे का सबब बनीं। जिले में सुबह से शाम तक तीन बड़े हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे का यह सिलसिला शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


 गभाना क्षेत्र के महरावल के पास धुंध के कारण जीटी रोड पर एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक की मौत और करीब 45 लोग घायल हो गए। मृतक रमेश पुत्र भानु प्रताप कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव अटिया का रहने वाला था।
विज्ञापन


 खड़े ट्रक से भिड़ी बस, पीछे से एक और बस ने मारी टक्कर

गभाना क्षेत्र में मेहरावल पुलिया पर मंगलवार को तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता पीछे से एक अन्य प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज की बस से जा टकराई
विज्ञापन
विज्ञापन


। इस दुर्घटना के बाद बस के मुसाफिरों की चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। उन्हाेंने बस में फंसे यात्रियाें को किसी तरह बाहर निकाला और उनमें से कुछ को जिला अस्पताल भेज दिया।

 इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में कुल 45 लोग घायल हुए। कहा जा रहा है कि सुबह के समय वातावरण में धुंध के कारण अनियंत्रित बस हादसे का शिकार हो गई।

 इसी बीच अवागढ़ की ओर से दिल्ली जा रही बारातियों से भरी बस भी रोडवेज के पीछे जा टकराई। इस हादसे में 40 वर्षीय रमेश पुत्र भानुप्रताप निवासी अरईया छिबरामऊ कन्नौज ने मौके पर दम तोड़ दिया।

 खड़े ट्रक से भिड़ी बस, पीछे से एक और बस ने मारी टक्कर

देहलीगेट क्षेत्र के एलाना मीट फैक्ट्री के सामने हाईवे पर मंगलवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से बारातियों से भरी बस भिड़ गई। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पलवल निवासी कल्पना की शादी मिरहची एटा के योगेश से करने के लिए लड़की वाले रात  एटा गए थे। बस से लौटते समय देहलीगेट क्षेत्र में यह हादसा हो गया। बस में फंसी महिलाओं, बच्चों की चीख पुकार सुन वहां एकत्रित लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।


हादसे में घायल

मुन्नी देवी, पूनम, अनीता, काले, प्रेमवती, मुकेश, मनीष, संजय, मुन्नालाल, प्रीतम, शिवम, कलावती, सनी सहित 25 लोग

खड़े टैंकर से कार टकराई

लोधा क्षेत्र में खेरेश्वर हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े गैस टैंकर से एटा से दिल्ली जा रही कार जा टकराई। जिसमें बहन-भाई सहित तीन लोग घायल हो गए।

 एटा निवासी अमित गुप्ता अपनी बहन प्रतिभा व चालक संजय के साथ दिल्ली जा रहे थे। खेरेश्वर हाईवे पर गैस टैंकर के पीछे कार टकराने से तीनों घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल लाने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed