फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Youth of Hathras found in injured condition in Agra

हाथरस : आगरा में घायल अवस्था में मिला हाथरस का युवक

Mon, 08 Nov 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth of Hathras found in injured condition in Agra
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शनिवार को रहस्यमय ढंग से लापता हुआ एक युवक आगरा जिले के शमसाबाद में घायल अवस्था में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले में छानबीन में लगी है। शहर के बिजली कॉटन मिल के निकट निवासी विवेक वार्ष्णेय शनिवार को जब अपनी बहन के यहां मोहल्ला खातीखाना में भाई दूज के लिए गया था तो रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी। अब बताते हैं कि वह आगरा के शमसाबाद में घायल अवस्था में मिला है। इसकी जानकारी भी उसके परिजनों ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी का कहना है कि इस युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और अब उसके मिलने की जानकारी भी पुलिस को दी गई है। उनका कहना है कि यह युवक छेड़खानी के एक मामले में आरोपी है और उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed