{"_id":"622657776d85d5609273d4a4","slug":"hathras-youth-injured-in-road-accident-dies-aligarh-news-ali286629542","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
सादाबाद हाथरस मार्ग पर रविवार की देर रात प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की कोठी के आगे हुए सड़क हादसे में घायल तीन बाइक सवारों में से एक की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया।
आरोपियों गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों ने हाथरस-सादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सादाबाद सीओ ब्रह्म सिंह के पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं ग्रामीणों में नोंकझोंक हुई।
सीओ के सही कार्रवाई करने तथा शराब के ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों के कोतवाली में ले जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। मृतक के भाई सारूक खां पुत्र जुम्मन खां निवासी बढ़ार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार की देर रात गांव बढ़ार निवासी राजा तथा रसमान खां पुत्रगण उस्मान खां एवं चांद खां पुत्र जुम्मन खां शराब पर हुई फायरिंग में घायल राजा को बाइक से इलाज के लिए सादाबाद ला रहे थे। उसी समय हाथरस रोड पर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री के निवास के आगे किसी अज्ञात वाहन उनको टक्कर मार दी।
झगड़े एवं फायरिंग की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस उक्त गांव से वापस आ रही थी। पुलिस ने ही तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते उनको इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय इलाज के लिए ले जाते समय चांद खां की मौत हो गई।
शराब के ठेके पर हुई थी फायरिंग, घायल को इलाज के लिए ले जा रहे थे
सादाबाद-हाथरस रोड पर रविवार देर रात सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के साथ शराब के ठेके पर हुई फायरिंग में उक्त गांव निवासी राजा के पैर में गोली लगी थी। सोशल मीडिया में हुए एक वायरल वीडियो में मृतक परिवार की महिलाएं कह रही थीं कि पुलिस शराब बेचने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ रही है।
रविवार की देर शाम को गांव के ठेके पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। उसी समय बढ़ार निवासी राजा खेतों से घूम कर घर वापस आ रहा था। राजा की शराब पी रहे युवकों से कहासुनी हुई। इसके बाद युवकों में से किसी एक ने राजा पर फायरिंग कर दी। एक गोली राजा के पैर में लग गई। घायल राजा को उसके भाई एवं चांद खां इलाज के लिए सादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में तीनों के साथ हादसा हो गया।