फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Will work to make the party stronger: Guddu

हाथरस : पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा : गुड्डू

Sat, 02 Apr 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Will work to make the party stronger: Guddu
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

हाथरस नहर पुल के निकट रंजना वाटिका में शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल की हाथरस विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी की अध्यक्षता में हुई। संचालन मुख्य जिला महासचिव सूरजपाल सिंह ने किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए।
सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 पर भी अपने सुझाव दिए। नव निर्वाचित विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी के जिला पंचायत के वार्ड संख्या 16 के सदस्य पद से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुए यहां होने वाले उपचुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

विधायक गुड्डू चौधरी ने अतिथियों को आश्वस्त किया कि पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर समय पहले की तरह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, अश्विनी तोमर, जैनेंद्र नरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, कोमल सिंह, सियाराम प्रजापति, महीपाल चौधरी अध्यक्ष, प्रवीण पौनियां, यादवेंद्र सिंह बघेल, रामसहाय चौधरी, आशीष ठेनुआं, वियोग चौधरी, चंद्रेश चौधरी, नंदकिशोर उर्फ गुरु, रामअवतार सिंह उर्फ दीपू चौधरी, नितिन चौधरी,, गौरव चौधरी, महेंद्र सिंह धनगर, मनोज चौधरी मुरसान, मास्टर करन सिंह, श्यामवीर सिंह फौजदार, बबलू चौधरी, रमेशचंद्र, चंदू चौधरी, रवि चौधरी, दीपक चौहान, उदय पाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed