{"_id":"61cf1c5e7906e77c6b7a983c","slug":"hathras-the-taste-of-the-green-house-dish-tops-aligarh-news-ali2819451102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्रीन हाउस के पकवान का जायका सबसे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्रीन हाउस के पकवान का जायका सबसे अव्वल
विज्ञापन
श्रीमती रामश्री देवी कन्या इंटर कॉलेज में बाल मेले में अव्वल आए बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अत?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कूपा गली स्थित श्रीमती रामश्री देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नए साल के उपलक्ष्य में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पड़ाके, चाउमीन, पॉपकॉर्न, समोसे, आइसक्रीम, पावभाजी, भल्ले, भेलपुरी, ब्रेड पकोड़े, चाय, पेस्ट्री, पेटीज, केक आदि के स्टॉल लगाए, जिन पर अभिभावकों व शिक्षकों ने खरीदारी की। मुख्य अतिथि व शिक्षकों ने स्टॉल पर पहुंचकर व्यंजनों का आनंद लिया गया। इसमें ग्रीन हाउस को प्रथम, ब्लू हाउस को द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व समाज सेवी धर्मेंद्र गौतम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के भविष्य की नींव उसके देश के बच्चे होते हैं, जितना उन्हें हम आज मजबूत करेंगे, उतना ही आगे चलकर वह अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे।
प्रबंधक महेंद्रपाल गौतम और अध्यक्ष रमा देवी गौतम ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर ललिता, अंकुर, पूजा गौतम, रमेश, नीता, अमिता, नेहा, शमायला, संजय, कृष्णकांत, पूजा, अल्का पचौरी, नेहा गहलौत, राजू, शिफा, चांदनी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।