फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Sub Inspector dies of cardiac arrest

हाथरस : सब इंस्पेक्टर का हृदय गति रुकने से निधन

Sun, 26 Sep 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sub Inspector dies of cardiac arrest
हाथरस : सब इंस्पेक्टर मुरारीलाल शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

इगलास क्षेत्र के गांव रायतपुर निवासी सब इंस्पेक्टर मुरारीलाल शर्मा (58 वर्ष) पुत्र राधेश्याम शर्मा का शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इससे उनके पैतृक गांव सहित कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
मुरारीलाल शर्मा कस्बा मुरसान के बौहरान मोहल्ला में रहते थे। कुछ समय पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका है। शनिवार को उनकी पत्नी का श्राद्ध था। मुरारीलाल शर्मा एटा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में तैनात थे। वह छुट्टी पर आए हुए थे। शनिवार की सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें कस्बे के एक चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण उन्हें यहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद आनन-फानन उन्हें हाथरस के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से भी उन्हें आगरा के रेफर कर दिया गया था। अस्पताल से निकलने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मुरसान पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed