फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Rs. 3.40 lakhs grabbed in the name of getting the job of Scout Master

हाथरस : स्काउट मास्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर 3.40 लाख रुपये हड़पे

Wed, 16 Dec 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rs. 3.40 lakhs grabbed in the name of getting the job of Scout Master
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में गांव गढ़ उमराव निवासी जुगेंद्र सिंह पुत्र बनी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जितेंद्र शर्मा उर्फ गटुआ पुत्र सूरजपाल निवासी तहरा थाना राया मथुरा को नामजद किया गया है।
जुगेंद्र का आरोप है कि 20 मार्च 2018 को जितेंद्र शर्मा उसके पास उसके गांव में आया और बोला कि उसने स्काउट मास्टर में कई लड़कों की नौकरी लगवाई है। तुम्हारे भी लड़के की नौकरी लगवा दूंगा। उसने उसको कुछ लड़कों की नौकरी के कागजात भी दिखाए। जितेंद्र ने कहा कि चार लाख रुपये नौकरी के लिए खर्च होंगे। 30 मार्च 2018 को जितेंद्र उसके घर पर आया और उसने उसे 3.40 लाख रुपये दे दिए। जितेंद्र ने आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर नौकरी लग जाएगी।
विज्ञापन

एक माह बाद जब वह जितेंद्र के पास गया तो जितेंद्र ने एक ज्वाइनिंग लेटर स्काउट मास्टर का दिया, जिस पर उसके बेटे कन्हैयालाल का नाम लिखा हुआ था और बोला कि इसे लेकर हेड क्वार्टर दिल्ली चले जाओ। जब वह और उसका बेटा नेशनल कमीशन ऑफ इंडिया (एसजीओ) दिल्ली पहुंचे और वहां ज्वाइनिंग लेटर को दिखाया तो वहां बैठे अधिकारियों ने बताया कि यह लेटर फर्जी है। इसी तरह जितेंद्र ने दो बार उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया है। जब उसने अपने जितेंद्र से वापस अपने रुपये मांगे तो उसने दो लाख रुपये का एक्सिस बैंक का एक चेक हस्ताक्षर करके दे दिया। जब वह चेक को लेकर उसे बैंक में भुनाने पहुंचा तो बैंक द्वारा खाते में धनराशि पूर्ण न होने पर चेक को बाउंस कर वापस कर दिया। जब वह 19 अक्तूबर 2020 को जितेंद्र के घर गया और रुपये मांगे तो जितेंद्र ने गाली-गलौज की और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed