फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case Victim News CBI registers case in sections of murder and gang rape

हाथरस पहुंची सीबीआई की टीम, स्थानीय प्रशासन से लिए दस्तावेज, जांच शुरू

Sun, 11 Oct 2020 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Oct 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News CBI registers case in sections of murder and gang rape
हाथरस रेप केस - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड में रविवार को सीबीआई की गाजियाबाद शाखा ने हाथरस के चंदपा थाने में दर्ज एफआईआर को अपने यहां दर्ज कर लिया। देर रात सीबीआई की एक टीम हाथरस पहुंच कर स्थानीय प्रशासन से दस्तावेज लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को हाथरस कांड की जांच अपने हाथ में ले ली थी। इस मामले में योगी सरकार ने केंद्र से सिफारिश की थी।
अधिसूचना में कहा गया है कि जांच एजेंसी की एक उपयुक्त ब्रांच बनाई गई है। 

अभी तक इस मामले की जांच यूपी पुलिस की एसआईटी कर रही थी, जिसने जांच के लिए अभी 10 दिन का वक्त और मांगा था। अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच के अलावा यूपी सरकार ने सीबीआई से इस मामले में जातीय दंगे, हिंसा भड़काने और मीडिया व राजनीति के कुछ धडे़ की ओर से दुष्प्रचार की आपराधिक साजिश की जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि 14 सिंतबर को चार युवकों ने कथित रूप से 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्रदेश सरकार ने 3 अक्तूबर को सीबीआई से जांच कराए जाने का फैसला किया था। चार अक्तूबर को सरकार ने इसके लिए डीओपीटी को निर्धारित प्रारूप में सिफारिश भेजी थी। शनिवार को डीओपीटी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। 

30 सितंबर को पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार के अनुसार पुलिस ने दबाव बनाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराया। जबकि पुलिस का कहना है कि परिवार की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सीबीआई की टीम हाथरस पहुंचकर मामले की जांच में जुटेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed