{"_id":"6366b5dfbb8fc634630f654a","slug":"hathras-pledge-of-cleanliness-administered-by-performing-ganga-aarti-mursan-news-ali3041018143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गंगा आरती कर दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गंगा आरती कर दिलाई स्वच्छता की शपथ
विज्ञापन
हाथरस : मुरसान में पटा चौराहे के निकट गंगा आरती में शामिल अधिकारी व अन्य लोग। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के पटा चौराहा के निकट शुक्रवार की देर शाम मुरसान करवन नदी पुल पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. सीपीसी, डीपीआरओ सुबोध जोशी, डीडीओ अवधेश कुमार, बीडीओ मुरसान नीरज गर्ग अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों और लोगों ने श्रद्धा भाव से गंगा आरती की और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाएं। तभी स्वच्छता जन आंदोलन बन सकेगी। डीएफओ डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिले के मध्य से गुजरने वाली नदियों के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिले के सभी विद्यालयों में वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीपदान किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। धर्मवीर सिंह, दिलीप कुमार, आशीष तिवारी, रवेंद्र, बनी सिंह, पप्पू, ओमप्रकाश आदि थे। संवाद