फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Officers and employees alert about Chief Minister's visit

Hathras: मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर अधिकारी और कर्मचारी चौकन्ना, सरकारी दफ्तरों को चमकाने का काम शुरू

Tue, 23 Aug 2022 11:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 11:49 PM IST
सार

अधिकारी व कर्मचारी शासन स्तर की योजनाओं के कार्यों को पूरा करने में लगे हैं। वहीं, ब्लॉक स्तर पर भी ग्राम पंचायत सचिव और अन्य कर्मचारियों के द्वारा भी अपने कार्यों को पूरा किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hathras: Officers and employees alert about Chief Minister's visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 अगस्त को संभावित दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट व विकास भवन में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी फाइलों को पूरा करने में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समय से पत्रावली पूरी तैयार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिले भर में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन भर अधिकारी व कर्मचारी शासन स्तर की योजनाओं के कार्यों को पूरा करने में लगे रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर भी ग्राम पंचायत सचिव व अन्य कर्मचारियों के द्वारा भी अपने कार्यों को पूरा किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अगर मुख्यमंत्री जिले में आते हैं तो वह किसी गांव व किसी स्कूल का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर भी प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लोग भी कोविड-19 की तैयारियों को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को यह लग रहा है कि कहीं मुख्यमंत्री जिला अस्पताल या अन्य किसी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण न कर लें। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट है और अपने केंद्रों पर अपने कार्यों को निपटाने में लगे हैं। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि, अभी फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed