{"_id":"5ef26eba8ebc3e4340522e79","slug":"hathras-mp-s-absurd-statement-on-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग पर हाथरस सांसद का बेतुका बयान, कहा- भीड़ होगी तो सोशल डिस्टेंसिंग टूटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग पर हाथरस सांसद का बेतुका बयान, कहा- भीड़ होगी तो सोशल डिस्टेंसिंग टूटेगी
Wed, 24 Jun 2020 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ हाथरस सांसद राजवीर दिलेर
- फोटो : अमर उजाला
ईंट भट्टा मजदूरों को मंगलवार को तीन स्पेशल ट्रेन बिहार के गया जिले के लिए रवाना हुईं। इस दौरान स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग हर बार की तरह फिर से तार-तार हो गई।
विज्ञापन
ईंट-भट्टा मजदूरों की स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेतुका बयान देते हुए कहा कि जहां भीड़ होगी, वहां सोशल डिस्टेंसिंग तो टूटेगी ही। इस दौरान कोल विधायक अनिल पाराशर और छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह सहित ईंट-भट्टा संचालक भी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए हाथरस सांसद राजवीर दिलेर आदि को बुलाया गया था। उनसे जब मीडिया ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जहां भीड़ अधिक होगी वहां सोशल डिस्टेंसिंग तो टूटेगी ही। हालांकि बाद में वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन