{"_id":"647b8208c85df5703a07da25","slug":"hathras-mp-bjp-district-president-and-all-mlas-in-favor-of-ring-road-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाथरस सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष और सभी विधायक रिंग रोड के पक्ष में, अलीगढ़ सांसद नहीं आए नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाथरस सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष और सभी विधायक रिंग रोड के पक्ष में, अलीगढ़ सांसद नहीं आए नजर
Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
सार
अलीगढ़ सांसद-ओजोन सिटी स्वामी में विवाद शुरू होने से चार दिन पहले 27 जून को छर्रा क्षेत्र के विधायक रवेंद्रपाल सिंह के लेटरहेड पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपा गया है।
विज्ञापन
ओजोन सिटी वाली टूटी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में ओजोन सिटी ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण मंगला और सांसद सतीश गौतम के बीच छिड़े विवाद में भाजपा दो खेमों में बंटी दिख रही है। हालांकि इस पर कोई खुलकर कुछ बोलने से बच रहा है। मगर एक खेमे के जनप्रतिनिधियों ने जाफरी ड्रेन की सड़क के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र सौंपा है। पत्र विवाद शुरू होने से चार दिन पहले दिया गया था, मगर ये अब सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री को पत्र सौंपा कहा, काफी लोग होंगे लाभान्वित
अलीगढ़ सांसद-ओजोन सिटी स्वामी में विवाद शुरू होने से चार दिन पहले 27 जून को छर्रा क्षेत्र के विधायक रवेंद्रपाल सिंह के लेटरहेड पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपा गया है। इस पर रवेंद्रपाल सिंह के साथ-साथ हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर, कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी चौ.ऋषिपाल सिंह, बरौली क्षेत्र के विधायक ठा.जयवीर सिंह, शहर क्षेत्र से विधायक मुक्ता संजीव राजा के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में भी अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का नाम नजर नहीं आया। इस पत्र में कहा गया है कि छर्रा व कोल विधानसभा क्षेत्र के हिस्से की यह बेहद महत्वपूर्ण सडक़ है। रामघाट रोड को शहर से बचाकर सीधे जीटी रोड से जोड़ती है। यह बहुत जर्जर है। शहर के विकसित होने पर कई आवासीय कालोनियां भी बस गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व में मुख्यमंत्री के समक्ष विषय रखा गया तो उन्होंने शीर्ष प्राथमिकता में बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद इसकी फरवरी माह में वित्तीय स्वीकृति हुई। मगर किन्हीं कारणों से बजट जारी नहीं हो सका। अब पुन: बजट प्रस्ताव जिले से आया है। जिसे स्वीकृत कराकर इसका निर्माण कराया जाना जरूरी है। इसके निर्माण से छर्रा, अतरौली, बरौली, शहर व कोल क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ आसपास के जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। बता दें कि यह सड़क बेशक शहर से सटी है। मगर इसका रामघाट रोड साइड का हिस्सा कोल क्षेत्र और अलीगढ़ लोकसभा में है, जबकि जीटी रोड साइड का हिस्सा छर्रा क्षेत्र व हाथरस लोक सभा में है।