फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras married woman ran off with ex lover after four years of marriage 

चार साल ससुराल में रहने के बाद याद आया पुराना प्यार, सबकुछ छोड़कर प्रेमी संग भाग गई विवाहिता

Mon, 14 Sep 2020 08:49 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस) Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Sep 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras married woman ran off with ex lover after four years of marriage 
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली विवाहिता पर शादी से पहले किया गया प्रेम अचानक इस कदर हावी हुआ कि वह चार वर्ष ससुराल में बिताकर एक बच्चे की मां होने के बावजूद प्रेमी के साथ चली गई। 
विज्ञापन


उसने प्रेमी से कोर्ट मैरिज भी कर ली। सोमवार को विवाहिता को लेकर उसके माता-पिता कोतवाली सिकंदराराऊ पहुंचे। यहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद वह प्रेमी के साथ चली गई और अपनी इकलौती संतान को माता-पिता के हवाले कर गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी युवती की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सिकंदराराऊ के गांव अगसौली के पास के एक युवक से हुई। बताते हैं कि युवती का नैनीताल के ही निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती ने अपने माता-पिता की मर्जी को मानते हुए शादी कर ससुराल में आकर रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान युवती ने एक पुत्र को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र वर्तमान में एक वर्ष है। युवती अपने प्रेमी के साथ 15 दिन पूर्व अचानक चली गई। इस मामले में परिवार वालों ने नैनीताल कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। युवती के माता-पिता किसी तरह पता लगाते-लगाते सिकंदराराऊ आ गए। 


उन्होंने युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। यहां पर माता-पिता ने युवती को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। कोतवाली पर काफी देर तक बहसबाजी के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई, लेकिन अपनी मां के कहने पर अपने लड़के को उन्हें दे गई। इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र कुमार ने कहा चूंकि लड़की बालिग है, इसलिए उसकी मर्जी ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed