फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: King Mahendra Pratap source of inspiration for the humanity of the whole world: Minister of State Udaybhan Singh

हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप संपूर्ण विश्व की मानवता के लिए प्रेरणा के स्रोत : राज्य मंत्री उदयभान सिंह

Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: King Mahendra Pratap source of inspiration for the humanity of the whole world: Minister of State Udaybhan Singh
राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर उनकी छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते राजा गरूणध्वज - फोटो : MURSAN
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप के जन्मस्थल मुरसान किला परिसर में बुधवार को उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने कहा राजा महेंद्र प्रताप ने केवल भारत के लिए ही नहीं संपूर्ण विश्व के लिए काम किया था।
उन्होंने राजसी ठाठ छोड़कर भारतवर्ष को आजाद कराने के लिए अफगान में जाकर सरकार बनाई। विदेशों में जाकर संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की। आजाद हिंद फौज के संस्थापक रहे। ऐसे प्रेरणा स्रोत को केवल भारतवर्ष से जोड़ना, मैं समझता हूं यह अन्याय होगा। वे संपूर्ण विश्व की मानवता के प्रेरणा के स्रोत थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी उदयभान सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के साथ राजा गरुणध्वज सिंह ने हवन यज्ञ में आहुति देकर किया। उसके बाद उदयभान सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के साथ गरूणध्वज ने राजा महेंद्र प्रताप की छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी हाथरस देवेंद्र सिंह रहे। आयोजक गरुणध्वज सिंह ने धर्मवीर सिंह सोलंकी, लाला प्रधान ताजपुर, हीरो प्रधान उदयभान, देवेंद्र पाल कटेला, प्रमोद एलानी, अमर सिंह प्रधान ताजपुर, सोनवीर प्रधान, विष्णु, दारा प्रधान, पंकज चौधरी के साथ मिलकर अतिथियों का 51 किलो की फूल माला से स्वागत किया।
इस दौरान राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने चुनाव के एक सवाल पर जवाब दिया कि भारतवर्ष में यही एक राजनीतिक दल है, जिसकी कहीं किसी से कोई लड़ाई नहीं है। हम जो भी राजनीति कर रहे हैं, समाज व मानवता हित में कर रहे हैं। प्रचंड बहुमत के साथ हमारी सरकार आएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक किसी सरकार ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर कोई भी इमारत, रोड नहीं बनाया है। हमारी सरकार ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से अलीगढ़ में विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है। जब तक विश्वविद्यालय रहेगा राजा महेंद्र प्रताप का नाम हमेशा अमर रहेगा। लोग हमेशा राजा महेंद्र प्रताप को याद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed