फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Insects come out in the food given to school children

हाथरस : स्कूली बच्चों को मिलने वाले भोजन में निकलते हैं कीड़े

Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Insects come out in the food given to school children
हाथरस : गांव बर्द्धवारी के संविलियन विद्यालय में बच्चों के खाने में कीड़े दिखाती रसोइया। संवाद - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बर्द्धवारी में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन में कीड़े निकले। एनजीओ के माध्यम से मिलने वाले इस भोजन में कीड़े निकलने के कारण स्कूली बच्चों ने अपने घरों से खाना लाकर स्कूल में खाया है। एमडीएम में कीड़े निकलने की शिकायत ग्राम प्रधान व अध्यापकों के द्वारा अधिकारियों से कर दी गई है।
संविलियन विद्यालय बर्द्धवारी की रसोइया चंद्रवती का कहना है कि उसने एनजीओ द्वारा विद्यालय के बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन को जैसे ही परोसा तो उसमें कीड़े दिखाई देने लगे। यह देखकर उसने ग्राम प्रधान व अध्यापकों को बुला लिया। इस दौरान प्रधान ने बच्चों को खराब खाना देने से मना कर दिया। चंद्रवती का कहना है कि खाने में कीड़े निकलने की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

भले ही दिनों के हिसाब से स्कूली बच्चों को खाना देने के लिए एनजीओ को कहा गया है, लेकिन एनजीओ की ओर से मनमाने तरीके से भोजन भेज दिया जाता है। स्कूल के कई बच्चों का कहना है कि स्कूल में मिलने वाले खाने में आए-दिन कीड़े निकलते रहते हैं, इसलिए हम तो अपने घरों से खाना लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी स्कूलों में जहां-जहां एनजीओ मिड-डे-मील की आपूर्ति करते हैं, उन जगहों पर ज्यादातर खराब खाने की शिकायत मिलती है। संविलियन विद्यालय बर्द्धवारी में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी आई थी। इसमें कीड़े थे। विद्यालय के सहायक अध्यापक अमरनाथ का कहना है कि एनजीओ द्वारा स्कूल में बच्चों के लिए भेजे गए खाने में आए-दिन कीड़े निकलते रहते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed