{"_id":"63027cdbe4e65c47223f669c","slug":"hathras-in-the-case-of-death-of-cows-two-gram-panchayat-secretaries-will-be-punished-aligarh-news-ali2986092185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गायों की मौत मामले में दो ग्राम पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गायों की मौत मामले में दो ग्राम पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
पराग डेयरी गोशाला में संरक्षित पशुओं की मौत की खबर अखबार में प्रकाशित होने और मुख्यमंत्री को ट्वीट करने के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। रविवार को खंड विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान दो ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन की संस्तुति की गई। वहीं, लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कर्मियों को चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण के समय डा. सौरभ गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार एवं सचिव विदेश कुमार शर्मा व सत्यवीर सिंह मौजूद थे। 10 सफाई कर्मचारी उपस्थित मिले। कर्मचारियों ने बताया कि यहां प्रतिदिन 150 से 160 क्विंटल चारा आता है। गोशाला में कुल 1675 गोवंश हैं। पशु चिकित्सक डा. सौरभ गुप्ता ने बताया कि नौ गोवंश बीमार थे।
उनकी चिकित्सा की गई, इनमें से तीन गोवंश की मृत्यु अधिक उम्र होने के कारण एवं दो गोवंश की मृत्यु चिकित्सा के दौरान हो गई। जांच आख्या में कहा गया है कि मृत गोवंशों के शव निस्तारण में हुए देरी के लिए तैनात पंचायत सचिव एवं पशु चिकित्साधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
सचिव विदेश शर्मा एवं सत्यवीर सिंह के निलंबन की संस्तुति की गई है। पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने में डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है।