{"_id":"5e71adb58ebc3ea8021a062d","slug":"hathras-girl-spreads-rumour-about-corona-virus-later-denied-in-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को कोरोनाग्रस्त बताकर कॉलेज से गायब हो गई छात्रा, बाद में बोली- मजाक कर रही थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को कोरोनाग्रस्त बताकर कॉलेज से गायब हो गई छात्रा, बाद में बोली- मजाक कर रही थी
Wed, 18 Mar 2020 10:42 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ से पास हाथरस के आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा देने गई छात्रा ने कोरोना वायरस के बारे में ऐसी अफवाह उड़ा दी कि खलबली मच गई। छात्रा ने परीक्षा देने आए अन्य लोगों को बता दिया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है।
विज्ञापन
इतना सुनते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने इसकी सूचना नोडल केंद्र को दी, जिसके बाद 108 नंबर एंबुलेंस कॉलेज पहुंची। इसके बाद छात्रा और उसके परिजनों को बुलाया गया। मामला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) तक पहुंचा तो छात्रा ने कहा कि उसने यह बात ऐसे ही कह दी थी।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर की पाली में सासनी क्षेत्र की एक छात्रा आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची। यहां छात्रा ने खुद को कोरोना वायरस होने की जानकारी कॉलेज प्रशासन और छात्राओं को दी। इसे सुनकर कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. मीता कौशल ने बताया कि छात्रा द्वारा जब यह बताया गया कि उसे कोरोना है तो हम घबरा गए और इसकी सूचना सीएमओ को दी, लेकिन उनकी तरफ से संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिला तो इस संबंध में नोडल केंद्र को बताया गया। जिसके बाद एंबुलेंस कॉलेज पहुंची, लेकिन तब तक छात्रा वहां से जा चुकी थी।
छात्रा और उसके परिजनों को फोन करके बुलाया गया, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि उसे कोरोना है या नहीं। डॉ. पवन कुमार भी कॉलेज पहुंचे। छात्रा को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से सीएमओ दफ्तर भेजा गया। यहां पहुंचते ही छात्रा अपनी बात से पलट गई और उसने कहा कि वह मजाक कर रही थी।