फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Gate SHO Facebook ID hacked

यूपीः नहीं थम रहा पुलिस वालों की फेसबुक आईडी हैक किए जाने का सिलसिला, अब हाथरस गेट के एसएचओ हुए शिकार

Sun, 23 Aug 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras Gate SHO Facebook ID hacked
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फेसबुक आईडी को हैक कर दोस्तों से रुपये मांगे जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी के बाद अब कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ की फेसबुक आईडी को भी हैकरों ने हैक कर लिया और उनके फेसबुक दोस्तों से मैसेंजर के माध्यम से रुपये मांगे। इसकी जानकारी एसएचओ को हुई तो उन्होंने तत्काल इसके बारे में साइबर सेल प्रभारी को जानकारी दी और फेसबुक आईडी बंद कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन


पहले कोतवाली सदर प्रभारी जगदीश चंद के फेसबुक अकाउंट को हैक करके उनके दोस्तों से रुपये मांगे गए थे। कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर क्राइम डीके वर्मा की आईडी भी हैक हो चुकी है। इस बात को लोग अभी भूले भी नहीं होंगे कि कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा की फेसबुक आईडी को भी हैकरों ने हैक कर लिया और उनके दोस्तों से खुद को परेशानी में बताते हुए रुपये मांगना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब शर्मा के दोस्तों को हुई तो उन्होंने उनको सीधे फोन करके जानकारी ली। इसके बाद लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि किसी ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है। इसकी जानकारी होते ही मनोज शर्मा ने साइबर सेल प्रभारी से संपर्क किया और अपनी फेसबुक आईडी को बंद कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया है। हैकर रुपये मांग रहा है। सभी से मेरा यही कहना है कि इस प्रकार के हैकरों के झांसे में नहीं आएं। अगर कोई भी मैसेंजर के माध्यम से मैसेज भेजकर रुपये मांगता है तो इसके बारे में संबंधित को फोन करके जानकारी अवश्य ले लें, इससे हकीकत सामने आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed