फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Gangrape Case

क्या है कहानी में झोल..अब सीबीआई खोलेगी पोल

Sun, 04 Oct 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gangrape Case
हाथरस कांड की कहानी में क्या झोल है, इस बात की पोल अब सीबीआई खोलेगी। तीन दिन रहकर गई एसआईटी ने जो भी साक्ष्य संकलित किए और शनिवार को हाथरस से लौटे डीजीपी व अपर मुख्य सचिव गृह ने जो भी तथ्य जुटाए। उन सभी पर देर रात लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर अध्ययन हुआ और इसी के बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

कुल मिलाकर एसआईटी ने तीन दिन तक रहकर काफी कुछ साक्ष्य संकलित किए हैं। साथ में शनिवार को डीजीपी व अपर मुख्य सचिव गृह भी यहां आए हैं। दोनों पक्षों से अपनी-अपनी दलील हैं। अपने अपने तर्क हैं। साक्ष्य के नाम पर भी एसआईटी ने काफी कुछ संकलित किया है। इन सभी पर देर रात मुख्यमंत्री आवास पर चर्चा के बाद ही प्रकरण सीबीआई के हवाले किए जाने का फैसला हुआ है। इसे लेकर अंदरखाने यही खबर है कि कुछ तो ऐसा झोल है, जिसकी पोल अब सीबीआई खोलेगी। परिवार की ओर से भी नार्को व सीबीआई जांच न कराए जाने की दलील दी गई है। मगर सियासी तूल के कारण सरकार इस मामले में अब प्रारंभिक स्तर पर हुईं गलतियों को नहीं दोहराना चाहती। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। संकेत हैं कि एक दो दिन में टीम हाथरस पहुंचकर केस अपने हाथ में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed