{"_id":"5f7393528ebc3e9b8979013f","slug":"hathras-gang-rape-case-city-office-news-ali2450518139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया की मौत पर गुस्सा, बोले दोषियों को लटका दो फांसी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया की मौत पर गुस्सा, बोले दोषियों को लटका दो फांसी पर
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देती समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी ।
- फोटो : CITY OFFICE
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हाथरस के चंदपा की अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़िता की मौत की सूचना पर मंगलवार को शहरवासियों में आक्रोश फैल गया। हर कोई दोषियों को फांसी देने की मांग सोशल मीडिया पर करने लगा। इतना ही नहीं, विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने संयुक्त रूप से एक स्वर में कहा कि दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। आखिरकार दुष्कर्म के बाद जुबान काटकर गर्दन तोड़ना एक बड़ा अपराध है। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन लोगों के सजा के बारे में नहीं सोचा। इसीलिए उनको अहसास दिलाना होगा कि भारतीय कानून अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा भी दे सकता है।
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हबीब गार्डन से सेंटर प्वाइंट तक कैंडल मार्च निकाला। पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। ऐसे में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि दूसरे दलों से कोई मतलब नहीं है। बेटी के हक के लिए निश्चित दूरी तक कैंडल मार्च निकालेंगे। चाहें हमें जेल भेज दो। कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर रत्नाकर पांडेय, मो. उस्मान, मनोज यादव, सगीर अहमद, गुड्डा यादव, रुबीना खानम, सुनीता यादव, सीमा यादव, आरती सिंह, करुणा चौहान, सुरही खान, शकुंतला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। उन्होंने परिवार की पूर्ण सुरक्षा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के साथ कम से कम एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
- अलीगढ़ युवा कांग्रेस नेता अदीब हसन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। पुलिस ने आठ दिन बाद गैंगरेप की धारा जोड़ी। क्योंकि आरोपी विशेष जाति वर्ग के थे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की।
- सपा महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने विरोध जाहिर करते हुए कहा कि लंकापति रावण की लंका भी जल गयी थी। इस बार आगामी चुनावों में अलीगढ़ विधान सभा सीटों पर अलीगढ़ की महिलाएं ही विशेष पार्टी की जमानत जब्त करवाएंगी।
-कक्षा 12 के छात्र राम सारस्वत नें कहा कि यदि सरकार हमारी बहनों को सुरक्षित नही कर सकती हैं तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा क्यों दिया जा रहा है।
- प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर डीआर यादव के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में लोगों ने चंदपा बेटी को न्याय दिलाने के लिए सरकार से मांग की। इस मौके पर अजय यादव, कुलदीप गौतम, पवन गुप्ता, विकास पाठक, कुलदीप गौतम, पवन गुप्ता, अजीत राजपूत, शिवसागर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
- महाराजा अग्रसेन समिति रजिस्टर्ड जिला युवा शाखा ने नुमाइश ग्राउंड में कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार से मांग की। जिला अध्यक्ष हेमंत गर्ग, यश गोयल, अंकित अग्रवाल, गौरव मित्तल, मयंक अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, हर्ष मित्तल, हिमांशु अग्रवाल आदि ने दोषियों को फांसी देने की मांग की।
दोषियों को मिले सजा
यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आनंद बघेल ने कहा कि चंदपा की बेटी की मौत से पूरे देश में रोष व्याप्त है। योगी सरकार फेल हो चुकी है। दोषियों को कड़ी सजा व परिजन को मुआवजा मिले।
दोषियों को फांसी दी जाए : तिलकराज यादव
बसपा के अलीगढ़ मंडल सेक्टर प्रभारी व हरदुआगंज चेयरमैन तिलकराज यादव ने फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाने और दोषियों को फांसी देने की मांग की है। मुख्य सेक्टर प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप ने भी सरकार से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा है कि इस मामले प्रशासन जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कराएं और सुनवाई पूरी कराए। बसपा नेता सूरज सिंह, अरविंद आदित्य, महेश चौधरी, दिनेश बघेल आदि ने भी यही मांग उठाई।
- एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष हनी यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकरक दोषियों को फांसी देने की मांग की।
- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाबा बरछी बहादुर दरगाह पर कैंडल निकालकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस मौके पर सलीम मेव, प्रवीर सक्सेना, आसिफ सैफी, सलीम उद्दीन अब्बासी, राकेश गुप्ता, दीपक शर्मा, नन्ने खां आदि मौजूद रहे।
एएमयू छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
एएमयू छात्रों ने हाथरस के चंदपा की बेटी को न्याय दिलाने के लिए डक प्वाइंट से लेकर बाबे सैयद तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों ने कहा कि दलित समाज की युवती के साथ हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ उसकी जुबान भी काट दी। उसके बाद भी सरकार मौन रही। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। छात्रों ने कहा कि भाजपा सांसद सतीश गौतम एएमयू में एसटी, एससी के समर्थन की बात को आए दिन संसद में आवाज बुलंद करते रहते हैं। अब वह इस घटना मौन क्यों हैं। छात्रों ने एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा।

कैंडल मार्च निकालकर हाथरस की बिटिया को श्रद्धांजलि देते एएमयू छात्र।- फोटो : CITY OFFICE