फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hathras gang assault victim reffered to Safdarjung hospital Delhi 

अलीगढ़: सफदरजंग अस्पताल रेफर की गई सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित बेटी, हालत नाजुक

Mon, 28 Sep 2020 11:38 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 28 Sep 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
hathras gang assault victim reffered to Safdarjung hospital Delhi 
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही हाथरस के चंदपा की दुष्कर्म पीड़ित बेटी को दो दिन के मंथन के बाद हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। उसे लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के जरिए यहां से सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। सुबह 9:55 बजे परिवार व हाथरस पुलिस की टीम उसे अपने साथ लेकर गई है।

विज्ञापन


हाथरस में हुई घटना की पीड़ित बेटी की हालत शनिवार देर रात से नाजुक है। उसी समय से परिवार और पुलिस की ओर से उसे यहां से हायर सेंटर रेफर कराए जाने पर मंथन चल रहा था। शनिवार देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अचानक इस हालत में न लेकर जाने की सलाह दी थी और कहा था कि कुछ स्थिति सुधर जाए या स्थिर हो जाए, तब लेकर जाना ठीक रहेगा। 
विज्ञापन


उसी समय से हाथरस पुलिस के अधिकारी व जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में थे। इधर, रविवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के आने के बाद उत्पन्न हुई स्थितियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन बेहद चिंतित हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉक्टर की ओर से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया कि इससे न सिर्फ पीड़ित, बल्कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती अन्य मरीजों को भी बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चंद्रशेखर आजाद के मेडिकल कॉलेज पहुंचने से वहां पर बुरी तरह अव्यवस्था पैदा हो गई थी। 

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि महामारी के समय इस प्रकार अस्पताल के अंदर लोगों का इकट्ठा होना न सिर्फ मरीजों, बल्कि अस्पताल आने वालों के लिए भी गंभीर खतरा है। विश्वविद्यालय की ओर से जिला प्रशासन से इस ओर गंभीरता से कदम उठाने की अपील की गई। 

इसके बाद सोमवार सुबह-सुबह बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए बेटी को यहां से रेफर कर दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में बेटी को यहां से बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए दिल्ली भेजा गया है। 


बता दें कि आजाद ने भी परिवार से बात कर इस मांग को पुरजोर ढंग से उठाया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार ने बेटी को सफदरजंग अस्पताल भेजे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed