फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Foundation stone laid for 59 CC tiles, drains and roads in Mursan

हाथरस : मुरसान में 59 सीसी टाइल्स, नाली व सड़कों का हुआ शिलान्यास

Tue, 04 Jan 2022 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Foundation stone laid for 59 CC tiles, drains and roads in Mursan
हाथरस : मुरसान ब्लॉक कार्यालय में नाली व सड़कों का शिलान्यास करतीं सीमा उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्? - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान में क्षेत्र पंचायत से बनाई जा रहीं 59 सीसी टाइल्स, नाली व सड़कों का शिलान्यास मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार गर्ग, अवर अभियंता सुभाष चंद्र ने विकास खंड कार्यालय पर पट्टिका का अनावरण कर किया।
नीरज कुमार गर्ग, सुभाषचंद्र शर्मा, मुकेश पचौरी व सुनील गौतम ने सीमा व रामेश्वर का बुके भेंटकर स्वागत किया। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीमा उपाध्याय व रामेश्वर उपाध्याय का 51 किलो की फूलमाला, पगड़ी पहनाकर व राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया। रामेश्वर ने कहा कि मुरसान में क्षेत्र पंचायत की निधि से सीसी टाइल्स, नाली व सीसी सड़कों पर कार्य चल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की निधि से विकास खंड मुरसान की 75 ग्राम पंचायतों के प्रत्येक गांव में विकास कार्य चल रहे हैं। उनके बड़े भाई पूर्व ऊर्जा मंत्री, सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय की विधायक निधि से विकास खंड मुरसान में कई सड़कों पर कार्य चल रहा है। रामवीर उपाध्याय ने जिले के प्रत्येक गांव में सामुदायिक केंद्र, बरात घर, खड़ंजा, नाली, हैंडपंप व सड़क डामरीकरण के कार्य कराए हैं। रामेश्वर ने कहा कि जो भी विकास कार्य रह गए हैं। उनको भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा उपाध्याय ने कहा कि जिला पंचायत निधि से भी विकास खंड मुरसान के साथ पूरे जिले में सड़कों के डामरीकरण और नाली का कार्य चल रहा है। जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उनको जिला पंचायत, विधायक निधि व क्षेत्र पंचायत निधि से जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी रूपेश सिंह, ठाकुर गजेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी चंद्रभान सिंह, विजेंद्र सिंह, कन्हैया शर्मा, मुकेश दीक्षित, मुकेशचंद्र रावत, गौरव शर्मा, रामेश्वर शर्मा, भोला बघेल, चौधरी संतोष सिंह, रामसेवक शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, कन्हैयालाल प्रजापति, राकेश वाल्मीकि, रत्नेश सविता, राजकुमार सविता, शेर सिंह दिवाकर, संजय जाटव, चौधरी देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र माहौर, मोहन सिंह बघेल, बंगाली सविता, रामखिलाड़ी बघेल, दौजीराम खटीक, रवि कुमार शर्मा, अशोक बघेल, नसीम खां, युगल चौधरी, अब्दुल हमीद, बाबुद्दीन खां, छोटू चौधरी, चेतराम बघेल, जितेंद्र बघेल, हाकिम सविता आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed