फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Five more cows died in Parag Dairy's temporary cowshed

पराग डेयरी की अस्थायी गोशाला में पांच और गोवंश मरे

Sat, 20 Aug 2022 09:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five more cows died in Parag Dairy's temporary cowshed
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

पराग डेयरी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला प्रशासन के लिए मुसीबत बन गई है। गोशाला के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। गोशाला में बंद पशु भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। आवारा जानवर पशुओं को अपना ग्रास बना रहे हैं, जिससे गोशाला में गोवंश की संख्या तेजी से घट रही है।
शनिवार को भी पराग डेयरी में बनी गोशाला में पांच गोवंश की मौत हो गई है। मरे हुए पशुओं को कर्मियों ने बिना पोस्टमार्टम के ही दफन करवा दिया था। आखिर समझ नहीं आ रहा कि गोवंश की मौत दिन प्रतिदिन क्यों हो रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अस्थायी गोशालाएं बनवाई हैं। कुछ समय तो इन गोशालाओं का संचालन ठीक-ठाक रहा, लेकिन धीरे-धीरे प्रशासन इन गोशालाओं को भूल गया। नतीजा, गोशालाओं में अव्यवस्थाओं का बोलबाला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में प्रशासन गोवंश के लिए दाना, पानी और रखरखाव भूल गया। गोवंश का भूख प्यास से तड़पकर मरने का सिलसिला शुरू हो गया, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गोशाला में संसाधन जुटाने की कोशिश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed