{"_id":"63a0a99c06c3f27c91520e1a","slug":"hathras-fight-between-two-parties-over-the-rent-money-of-the-tent-mursan-news-ali3073011174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टेंट के किराये के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टेंट के किराये के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कस्बा में टेंट लगाने के पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। एक युवक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने घायल युवक का उपचार कराया है।
मुरसान नई बस्ती निवासी दीपक अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने एक कार्यक्रम में टेंट लगाया था। इसके पैसे देने के लिए वह अपने भाई के साथ दुकानदार के पास गए थे। आरोप है कि दुकानदार गलत तरीके से पैसों की मांग कर रहा था। इसे लेकर कहासुनी हो गई। दुकानदार ने उसके भाई के सिर में लोहे की रॉड मार दी। दूसरे पक्ष के भानु का कहना है कि उसकी रेलवे फाटक के निकट दुकान है। वह टेंट का काम भी करता है। शनिवार को एक व्यक्ति ने टेंट व अन्य सामान किराये पर लिया था। इसके पैसे लेने के लिए पर्चा बनाकर उनके पास भेजा था।
आरोप है कि पर्चा देखकर इस व्यक्ति के दो बेटे आ गए और इसमें एक युवक खुद को दरोगा बता रहा था। वह गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि हम पुलिस वाले किसी को टेंट का किराया नहीं देते हैं। ज्यादा कुछ कहा तो किसी संगीन मामले में फंसा दूंगा। गाली-गलौज के दौरान जब भानु के पिता ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। भानु का कहना है कि हाथापाई की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। भानु ने पुलिस से दुकान पर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद