{"_id":"63bb0ebf4766147fa35c5371","slug":"hathras-demonstration-against-the-destruction-of-idols-in-the-temple-mursan-news-ali308656613","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महंत व ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महंत व ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने का आरोप
Mon, 09 Jan 2023 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:00 AM IST
सार
हाथरस में मुरसान के मथुरा रोड स्थित खुटीपुरी मार्ग पर एक मंदिर में निर्माण कार्य कराने पर महंत और ग्रामीणों ने विराेध प्रदर्शन किया। आराेप लगाया कि कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में रखीं देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन
मुरसान के खुटीपुरी मार्ग पर मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन करते मंदिर के महंत व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरसान के मथुरा रोड स्थित खुटीपुरी मार्ग के निकट एक मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्य कराने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों ने मंदिर परिसर में रखीं देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कोतवाली के एक दरोगा भी इन लोगों से मिले हुए हैं। वह ग्रामीणों पर बेवजह दबाव बनाते रहते हैं। इस वजह से आरोपियों का हौसला बुलंद है।
विज्ञापन
महंत भारद्वाज मुनि का कहना है कि उन्हें इस मंदिर पर सेवा करते हुए करीब 15 वर्ष हो गए। उनसे पहले भी इस मंदिर पर महंत बाबा सतनाम दास थे। बाबा सतनाम दास ने भी करीब 50 वर्ष तक इस मंदिर पर सेवा की थी, लेकिन इस मंदिर की जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोगों की नजर पड़ गई। वह आए-दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन