{"_id":"63c30594bac9b84de950d92f","slug":"hathras-demand-to-free-the-crematorium-land-demonstration-mursan-news-ali3090686192-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: श्मशान घाट की जमीन पर दबंगों का कब्जा, लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: श्मशान घाट की जमीन पर दबंगों का कब्जा, लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप
Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
सार
हाथरस जनपद में मुरसान की ग्राम पंचायत कथरिया में श्मशान घाट दबंगों द्वारा अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त् किया। लेखपाल पर आराेप है कि उसने गलत रिपोर्ट लगाकर जमीन को कब्जा मुक्त करने की बात लिखकर अधिकारियों को गुमराह कर दिया है।
विज्ञापन
गांव कथरिया में श्मशान की जमीन के बारे में गलत कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जनपद में मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया स्थित जाटव समाज के श्मशान घाट की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत गांव के ही लोगों ने जिलाधिकारी से की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर जमीन को कब्जा मुक्त करने की बात लिखकर अधिकारियों को गुमराह कर दिया है। ग्रामीणों ने गलत कार्रवाई करने वाले लेखपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गांव कथरिया निवासी चंद्रमोहन, रामप्रकाश, बलवीर, मलखान सिंह, बच्चू सिंह, विनेश आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत कथरिया में जाटव समाज का श्मशान घाट है। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। यह श्मशान घाट भू अभिलेखों में दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान की जमीन पर कब्जा होने के कारण जाटव समाज के व्यक्तियों को अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
इसके लिए लोगों ने डीएम से मांग की है कि गांव कथरिया में पुलिस प्रशासन द्वारा श्मशान की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत होने के बाद लेखपाल को पैमाइश के लिए आदेशित किया गया था, लेकिन लेखपाल ने बिना गांव आए हुए ही अपने कागजी कार्रवाई में कब्जा मुक्त करने की गलत रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों ने गलत रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को गुमराह करने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन