फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Challan for those who occupied the government handpump for breach of peace

हाथरस : सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने वालों का शांतिभंग में चालान

Wed, 05 Oct 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:51 PM IST
सार

ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत के द्वारा गांव में पानी पीने के लिए सरकारी हैंडपंप लगाया था। नट समाज के लोगों पर इस सरकारी हैंडपंप के अलावा पीने के पानी का कोई अन्य साधन नहीं है। मुरसान कोतवाली के एसआई लोकेंद्र सिंह का कहना है कि गांव केशरगढ़ी में एक परिवार के लोग सरकारी हैंडपंप को चहारदीवारी लगाकर कब्जा कर रहे थे।

विज्ञापन
Hathras: Challan for those who occupied the government handpump for breach of peace

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत दयालपुर के माजरा गांव केशरगढ़ी में एक परिवार के कुछ लोगों ने मंगलवार को एक सरकारी हैंडपंप के पास चारदीवारी लगाकर कब्जा कर लिया था। हैंडपंप पर पानी भरने आए लोगों से भी आरोपियों ने मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया था।
इसे लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को मुरसान पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद मुरसान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत के द्वारा गांव में पानी पीने के लिए सरकारी हैंडपंप लगाया था। इस हैंडपंप को गांव केशरगढ़ी के एक परिवार के लोगों ने चहारदीवारी लगाकर कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन

इस हैंडपंप से गांव के काफी लोग पीने के लिए पानी भरते हैं। नट समाज के लोगों पर इस सरकारी हैंडपंप के अलावा पीने के पानी का कोई अन्य साधन नहीं है। मुरसान कोतवाली के एसआई लोकेंद्र सिंह का कहना है कि गांव केशरगढ़ी में एक परिवार के लोग सरकारी हैंडपंप को चहारदीवारी लगाकर कब्जा कर रहे थे। इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed