फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Case News CBI again questioned Chhotu who claims to be an eyewitness Interrogation of another

हाथरस कांड: सीबीआई ने चश्मदीद होने का दावा करने वाले छोटू से आज फिर की पूछताछ, आरोपी रामू के साथी से भी पूछे सवाल

Sun, 18 Oct 2020 03:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case News CBI again questioned Chhotu who claims to be an eyewitness Interrogation of another
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा क्षेत्र की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की टीम द्वारा लगातार पूछताछ और छानबीन जारी है। रविवार को सीबीआई ने गांव के दो लोगों से फिर पूछताछ की। इसमें खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाला छोटू और एक अन्य युवक अनिल भी शामिल है।
विज्ञापन


अनिल एक आरोपी रामू के साथ चिलर प्लांट पर काम करता था। इन दोनों को दोपहर 12:30 बजे के लगभग छोड़ दिया था। इससे पहले भी शनिवार को सीबीआई की टीम फिर बिटिया के गांव पहुंची। वहां सीबीआई ने पहले कुछ देर के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद बिटिया के परिवार वालों से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन


बिटिया के गांव पहुंची सीबीआई की टीम में इस मामले की जांच कर रहीं डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा भी शामिल थीं। टीम ने सबसे पहले गांव के बाहर उस खेत को देखा, जहां घटना हुई थी। चंद मिनट वहां रुकने के बाद टीम बिटिया के घर पहुंच गई। टीम ने पहले तो घर में मौजूद सभी सदस्यों से बातचीत और पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटिया के परिवार वालों से सीबीआई ने काफी सवाल पूछे। परिवार वालों की मानें तो सीबीआई ने उनसे बिटिया के व्यवहार के बारे में पूछा। उसकी भाभी से यह भी पूछा कि क्या वह अलग फोन इस्तेमाल करती हैं तो भाभी ने यही जवाब दिया कि उनके घर में एक ही फोन नंबर है, जोकि उनके पति पर रहता है।

इसके अलावा सीबीआई ने घटना से संबंधित अन्य सवाल भी पूछे। बिटिया की मां से सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि सीबीआई की पूछताछ में उन्होंने कोई दबाव महसूस नहीं किया। परिजनों ने बताया कि बिटिया के कुछ कपड़े भी टीम साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed