फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hathras case main accused Gaurav with BJP leaders Photo viral

हाथरस हत्याकांड: मुख्य आरोपी गौरव के भाजपा नेताओं संग भी फोटो वायरल, सांसद और विधायक संग सामने आई तस्वीरें

Wed, 03 Mar 2021 12:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
hathras case main accused Gaurav with BJP leaders Photo viral
आरोपी गौरव की भाजपा सांसद के साथ फोटो वायरल - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के सासनी की घटना में मुख्य आरोपी गौरव सोंगरा उर्फ रुद्राक्ष पंडित के भाजपा नेताओं संग फोटो भी देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। गौरव की फेसबुक पर बेशक उसने खुद को सपा नेता बता रखा है। मगर देर रात वायरल हुए फोटो में कई कार्यक्रमों में वह सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, छर्रा विधायक रविंद्रपाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश नेता ओबीसी आयोग के सदस्य चौ.नत्थी सिंह आदि के साथ वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इन फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टीका-टिप्पणी की जा रही हैं। ये सभी फोटो किसी न किसी आयोजन में साथ खींचे गए हैं।  इस विषय में जब पूछा गया तो सांसद सतीश गौतम ने कहा कि गौरव सोंगरा समाजवादी पार्टी का नेता है। वह जातिय सम्मेलन में कहीं साथ रहा हो और फोटो खिंचवा लिया हो।
विज्ञापन


इस तरह के सम्मेलनों में सभी दलों के नेता आते हैं। ऐसे अपराधियों से हमारा कोई वास्ता नहीं है। जो दोषी है, उसे सजा मिले। मौत के बदले मौत। वहीं वरिष्ठ नेता नत्थी सिंह कहते हैं कि हम तो व्यक्तिगत रूप से उसे जानते भी नहीं हैं। हो सकता है कि किसी कार्यक्रम में कभी फोटो खिंचवा लिया हो। ऐसे में क्या कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नौजरपुर निवासी 52 वर्षीय किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 
 

खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed