फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Case latest update CBI reaches Aligarh JN Medical College for investigation

हाथरस कांड: जांच के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के बाद जिला कारागार पहुंची सीबीआई

Mon, 19 Oct 2020 01:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 19 Oct 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case latest update CBI reaches Aligarh JN Medical College for investigation
अलीगढ़ पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

Hathras Case: हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की टीम द्वारा लगातार पूछताछ और छानबीन जारी है। मामले में जांच के लिए सोमवार को सीबीआई अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां टीम ने बिटिया का उपचार करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की। 

विज्ञापन


सीबीआई पहुंची जिला कारागार
अलीगढ़ हाथरस बिटिया कांड में जिला कारागार में निरुद्ध चारों आरोपियों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम जिला कारागार पहुंची है। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीबीआई चारों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि बिटिया के मामले में सीबीआई ने मामले की तह तक जाना शुरू कर दिया है। इस क्रम में सीबीआई ने रविवार को भी फार्मासिस्ट को बुलाकर काफी देर तक पूछताछ की। 14 सितंबर को जब बिटिया के साथ घटना हुई थी तो उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सबसे पहले जिला अस्पताल लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सक डॉ. रमेश बाबू व फार्मासिस्ट नरेंद्र ड्यूटी पर थे। इन दोनों से सीबीआई ने शनिवार को पूछताछ की थी। इसके बाद रविवार को फिर सीबीआई ने पूछताछ के लिए फार्मासिस्ट नरेंद्र को बुलाया और काफी देर तक पूछताछ की।

रविवार को सीबीआई ने खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू और एक अन्य युवक अनिल से भी पूछताछ की थी। अनिल एक आरोपी रामू के साथ चिलर प्लांट पर काम करता था। 


इन दोनों को सीबीआई ने दोपहर 12:30 बजे के लगभग छोड़ दिया था। इससे पहले भी शनिवार को सीबीआई की टीम बिटिया के गांव पहुंची थी। वहां पहले कुछ देर के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद बिटिया के परिवार वालों से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed