फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case Live Updates News: CBI investigation on team reaches Chandpa victim village

Hathras Case Live: तीन घंटे बाद घटनास्थल से निकली सीबीआई की टीम, श्मशान में कर रही जांच

Tue, 13 Oct 2020 02:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 13 Oct 2020 02:39 PM IST
सार

बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को बिटिया के परिवार वालों को पुलिस हाथरस स्थित उसके घर से हाईकोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए लखनऊ ले गई। परिवार के पांच सदस्य अपने बयान दर्ज कराने के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष पहुंचे। डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी भी वहां गए। अब मंगलवार को पहली बार सीबीआई की टीम हाथरस पहुंच गई। यहां पढ़ें सीबीआई की जांच से संबंधित सभी अपडेट-

विज्ञापन
Hathras Rape Case Live Updates News: CBI investigation on team reaches Chandpa victim village
हाथरस केस: श्मसान पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्मसान घाट पहुंची सीबीआई की टीम

विज्ञापन

सीबीआई की टीम अब श्मसान घाट में उस जगह पर पहुंच गई है जहां रात के अंधियारे में प्रशासन द्वारा बिटिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। टीम वहां की जानकारी ले रही है।

श्मसान घाट की ओर रवाना हुई सीबीआई
घटनास्थल में करीब तीन घंटे बिताने के बाद अब सीबीआई की टीम श्मसान घाट की ओर रवाना हो चुकी है। अब टीम श्मसान में उस जगह पर जाकर जांच करेगी जहां देर रात बिटिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन


घटनास्थल से निकली सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम ने कई घंटों तक घटनास्थल का मुआयना किया और अब वहां से वापस आ गई है। इस दौरान टीम ने क्राइम सीन को मां और भाई की मदद से रीक्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पहुंचीं बिटिया की मां
अस्पताल से लौटने के बाद अब सीबीआई की टीम बिटिया की मां को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है। मां ने उन्हें घटना की सभी जानकारी दीं।

जिला अस्पताल से डिस्चार्ज की गईं बिटिया की मां
बिटिया की मां को उपचार के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया गया कि रात भर से सफर के बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इसी वजह से तबीयत बिगड़ी थी।

बिटिया की मां की तबीयत बिगड़ी
पिता के बाद अब बिटिया की मां की तबीयत भी बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब तक सीबीआई की टीम बिटिया के मां-बाप से नहीं मिल पाई है।



घटनास्थल के आसपास 1.5 किलोमीटर का इलाका सील
सीबीआई की टीम के पहुंचने से पहले घटनास्थल के आसपास पूरे 1.5 किलोमीटर की परिधि को सील कर दिया गया है। इससे पहले तक यहां सभी लोगों का आना-जाना हो रहा था, लेकिन आज किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है।

बिटिया के भाई के साथ घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई
सीबीआई की टीम बिटिया के भाई के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। यहां फॉरेंसिक टीम और सीबीआई सीन रीक्रिएट कर के देखेगी। बिटिया का भाई फिलहाल सीबीआई को पूरी जानकारी दे रहा है।

घटनास्थल की हुई फोटोग्राफी
सीबीआई ने गांव पहुंचकर सबसे पहले घटनास्थल की फोटोग्राफी करवाई। हर संभव तरीके से घटनास्थल को तस्वीरों में कैद किया गया। सीबीआई के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मालूम हो कि पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

बिटिया के पिता की तबीयत बिगड़ी
इससे पहले कि सीबीआई बिटिया के परिजनों से बातचीत करती, उसके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। हाथरस के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रिजेश राठौर ने बताया कि बिटिया के पिता की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि हमने एक टीम भेजी है जिसने बताया कि ब्लड प्रेशर को लेकर कुछ समस्या है। हालांकि पिता अस्पताल जाने से मना कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि मैं खुद वहां जा रहा हूं और उनकी परेशानी को हल करने का प्रयास करूंगा।
 

 

हाथरस पहुंची सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम मामले की जांच के क्रम में आज पहली बार बिटिया के गांव पहुंची है। हालांकि अभी परिवार वालों से मुलाकात नहीं हुई है। सीबीआई की टीम चंदपा थाने में अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।

आज की गई घटनास्थल की घेराबंदी
जिस जगह पर युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, उसे पुलिस ने आज सीबीआई के आने की खबर मिलने के बाद घेर दिया है। इससे पहले उस जगह पर किसी भी सामान्य स्थान की तरह सभी का आना-जाना लगा हुआ था। पुलिस के इस गैर व्यावसायिक रवैये को लेकर भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटनाक्रम को समझने का प्रयास करेगी सीबीआई
सीबीआई की टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचेगी और मौके का मुआयना करेगी। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास करेगी। मालूम हो कि सीबीआई ने पुलिस से घटना से संबंधित सभी सबूत अपने हाथ में ले लिया है।

पुलिस ने की घटनास्थल की घेराबंदी
सीबीआई के पहुंचने की खबर मिलते ही गांव में गहमा-गहमी बढ़ गई है। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके को यूपी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed