फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Case: CBI reached jail fourth time

हाथरस गैंगरेप में चौथी बार जेल पहुंची सीबीआई, घंटों पूछताछ

Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras Case: CBI reached jail fourth time
हाथरस कांड की जांच में जुटी सीबीआई अभी तक आरोपियों से हुई बातचीत से संतुष्ट नहीं है। शायद यही वजह है कि बृहस्पतिवार को जांच टीम चौथी बार जेल पहुंची और आरोपियों से कई घंटे बातचीत की। दोपहर में आई जांच टीम ने जेल में चार घंटे तक रहकर पूछताछ की। इसके बाद कुछ देर के लिए मेडिकल कॉलेज भी गई।
विज्ञापन

सीबीआई टीम सबसे पहले सोमवार को आई थी। उस दिन टीम ने दो टुकड़ों में बंटकर करीब आठ घंटे तक जेल व मेडिकल कॉलेज में समय दिया। इसके बाद यह टीम बुधवार को फिर दो बार जेल गई। अब चौथी बार बृहस्पतिवार को फिर जेल में पहुंची। दोपहर बारह बजे से चार बजे तक जेल में रहकर आरोपियों से बातचीत की। टीम को लेकर यही संकेत हैं कि जो नए संकेत घटनास्थल या मेडिकल कॉलेज की जांच से मिल रहे हैं, उसे लेकर हर बार नए सिरे से पूछताछ की जाती है। यहां पूछताछ के बाद जांच टीम कुछ देर के लिए मेडिकल कॉलेज भी गई और मेडिकल परीक्षण में शामिल रहे डॉक्टरों से बातचीत की। सूत्रों की मानें तो कुछ महत्वपूर्ण तथ्य व दस्तावेज भी टीम अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed