{"_id":"5fb68818099b6e1ff566540e","slug":"hathras-case-cbi-again-interrogates-daughter-and-family-of-accused-also-questioned-many-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस केस: बिटिया व आरोपियों के परिजनों से सीबीआई ने फिर की पूछताछ, कई पुलिसकर्मियों से भी किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस केस: बिटिया व आरोपियों के परिजनों से सीबीआई ने फिर की पूछताछ, कई पुलिसकर्मियों से भी किए सवाल
Thu, 19 Nov 2020 08:28 PM IST
Mohit Mudgal
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस की बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ व छानबीन का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। सीबीआई थाना चंदपा गई और फिर बिटिया के गांव गई। आरोपियों के परिजनों के अलावा पीड़ित परिवार से भी काफी देर तक पूछताछ की। थाने में सीबीआई ने सीओ सादाबाद, कोतवाली निरीक्षक चंदपा सहित कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
बिटिया के मामले में तह तक पहुंचने के लिए सीबीआई हर पहलू पर जांच और पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो वहां सीबीआई ने सीओ सादाबाद बह्म सिंह, कोतवाली निरीक्षक चंदपा लक्ष्मण सिंह के अलावा कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसमें वह पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जो मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लाए थे।
विज्ञापन
विदित है कि सीबीआई से पहले इस प्रकरण की विवेचना सीओ सादाबाद बह्म सिंह ही कर रहे थे। तदुपरांत सीबीआई बिटिया के गांव गई। वहां सीबीआई ने आरोपियों के घर के पीछे खेत में बने पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर आरोपियों के परिजनों के अलावा वहां कई अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई पीड़ित परिवार के घर भी पहुंची। वहां सीबीआई ने सीआरपीएफ के जवानों से भी कुछ जानकारी ली। उसके बाद बिटिया के परिजनों से काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन