फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras accident: 850 page report kept being prepared till late night

हाथरस हादसा : देर रात तक तैयार होती रही साढ़े आठ सौ पेज की रिपोर्ट, एसआईटी आज सौंप सकती है शासन को

Mon, 08 Jul 2024 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 05:07 AM IST
सार

रविवार देर रात तक साढ़े आठ सौ पेज की रिपोर्ट तैयार होती रही। उसे अंतिम रूप दिया जा रहा था। आज सौंपी जा सकती है शासन को। 

विज्ञापन
Hathras accident: 850 page report kept being prepared till late night
हाथरस भगदड़ मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस हादसे के कारणों व लापरवाही आदि उजागर करने के लिए गठित की गई एसआईटी शनिवार देर रात तक अपनी रिपोर्ट शासन को नहीं भेज सकी। रविवार देर रात तक साढ़े आठ सौ पेज की रिपोर्ट तैयार होती रही। उसे अंतिम रूप दिया जा रहा था। आज सौंपी जा सकती है शासन को। 

विज्ञापन


रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। बस उसे तैयार किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में क्या तथ्य शामिल किए गए हैं। जिम्मा किसके मत्थे मढ़ा गया है। यह लगभग साफ है। रिपोर्ट में कुछ अधिकारियों की लापरवाही, सेवादारों को इस हादसे का जिम्मेदार माना गया है। 
विज्ञापन


132 लोगों के बयानों के आधार पर और मौके के हालात पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रविवार देर रात तक इसे अंतिम रूप दिया जा रहा था। संकेत यह हैं कि रिपोर्ट मध्य रात्रि तक या फिर सुबह शासन को भेज दी जाएगी। बता दें कि एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व मंडलायुक्त चैत्रा वी को इस एसआईटी में शामिल रखा गया है। जिनके द्वारा घटना से जुड़े अधिकारी कर्मचारी, घायलों, इलाके के लोगों को जांच के लिए बयान देने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सबसे आखिरी बयान डीएम एसपी के हुए। शनिवार को यह रिपोर्ट भेजे जाने के संकेत थे। मगर नहीं जा सकी थी। रविवार को देर रात रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed