{"_id":"5edbd8295f67a519c03fc497","slug":"hathini-kari-in-kerala-dog-beaten-to-death-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में हथिनी मारी.. अलीगढ़ में कुत्ते को डंडों से पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल में हथिनी मारी.. अलीगढ़ में कुत्ते को डंडों से पीट कर मार डाला
Sat, 06 Jun 2020 11:25 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
पूरा देश अभी तक केरल में हथिनी को विस्फोट से मारने का सदमा झेल नहीं पा रहा था कि अलीगढ़ में एक और वीभत्स मामला सामने आया है। छर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गुलाबी बाग मस्जिद के पास कुछ लोगों ने डंडों से बुरी तरह से पीट पीट कर एक बेजुबान कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। आसपास की भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने कोई विरोध नहीं किया। यही नहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने भी मामले में संज्ञान लिया है।
वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा लोग अपनेेे हाथों में लाठी डंडे लेकर एक बेजुबान कुत्ते को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार देते है और मौके पर खड़े लोग मूकदर्शक बने दिल को झकझोर देने वाले दर्दनाक और हैवानियत भरे इस नजारे को अपनी आंखों से देखते रहते हैं। मौके पर खड़ी भीड़ में किसी इंसान के अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि जानवर को पीटने वालों को रोकता।
वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक ने इस पूरी घटना को मोबाइल में कैद किया। एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया कि छर्रा थाना क्षेत्र का ये वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें कुछ लोग एक कुत्ते को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की जांच कराई जा रही है और उसी आधार पर लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।