{"_id":"604531328ebc3ed82f3cdbd1","slug":"haryana-roadways-officers-reached-aligarh-city-office-news-ali258066061","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधा हादसा: हरियाणा रोडवेज के अफसर पहुंचे अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधा हादसा: हरियाणा रोडवेज के अफसर पहुंचे अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर शनिवार दोपहर हरियाणा रोडवेज की दो बसों में हुई भीषण भिड़ंत में पांच लोगों की मौत का हरियाणा सरकार ने संज्ञान लिया है। इस दुर्घटना में किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच हरियाणा रोडवेज ने शुरू कर दी है। पलवल व फरीदाबाद डिपो के अधिकारी रविवार तड़के यहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से पूरा ब्योरा जुटाया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। घायलों का इलाज जारी है।
शनिवार दोपहर 12 बजे फरीदाबाद डिपो की बस अलीगढ़ से जा रही थी, तभी उसका टायर फटने से वह डिवाइडर पार कर रॉग साइड पहुंच गई और सामने से आती पलवल डिपो की बस उससे जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि पलवल डिपो की बस एक पलटी खाकर सड़क के किनारे गिर गई। दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और 32 लोग जख्मी हुए हैं। पांचों मृतकों के परिजन खबर मिलने पर यहां पहुंचने लगे थे। सासनी हाथरस के चंदैया निवासी सौदान, एटा की बेबी, हरियाणा के राजुद्दीन व शाहजमाल के लियाकत के परिजन तड़के ही पहुंच गए थे। चारों शवों के तड़के ही पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिवारों को सौंप दिए गए। कासगंज निवासी विजय के परिजन दोपहर में यहां पहुंचे और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम हुआ और शव परिवार को सौंप दिया गया। इधर, सभी घायलों का इलाज जारी है। जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती चार घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उनकी डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी अपडेट ले रहे हैं। इस दुर्घटना के संबंध में रात को ही जवां के घायल देवेश चौहान की तहरीर पर पलवल डिपो के अज्ञात चालक पर लोधा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था।
वहीं, तड़के यहां पलवल व फरीदाबाद डिपो के अधिकारी पहुंचे। जीएम स्तर के अधिकारियों ने पहुंचकर पुलिस से पूरा ब्योरा समझा। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और बसों की हालत देखी। यहां से उन्होंने घायलों व मृतकों के विषय में भी पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वे यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। साथ में सरकार के स्तर से घायलों के इलाज, मुआवजे व मृतकों के मुआवजे पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
-लोधा हादसे के मामले में घायलों का इलाज जारी है। कुछ छुट्टी कराकर अपने घर जा रहे हैं। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
मृत बेबी के बेटे की तीमारदारी में लगा परिवार
इस दुर्घटना में मृत महिला बेबी का बेटा शिवम जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसके परिवार के सदस्य शव अपने साथ ले गए और कुछ सदस्य यहां उसकी तीमारदारी में लगे हैं। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अभी उसे मां की मौत के विषय में जानकारी नहीं दी गई है।