फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harsha Richaria padayatra

Harsha Richhariya: प्रशासन ने पहले लगाई पद यात्रा पर रोक, फिर दी हर्षा रिछारिया को सशर्त अनुमति

Thu, 17 Apr 2025 12:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

17 अप्रैल सुबह जब अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हर्षा रिछारिया पूजन के लिए गईं, तब हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने रोक दिया था और नोक-झोंक भी हुई थी।

विज्ञापन
Harsha Richaria padayatra
पद यात्रा के दौरान हर्षा रिछारिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोहन भागवत के आगमन कार्यक्रम के चलते साध्वी हर्षा रिछारिया की पद यात्रा को प्रशासन ने पहले रोक दिया था, पर अब सशर्त अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


साध्वी हर्षा रिछारिया की वृंदावन से संभल तक निकाली जा रही सनातनी युवा जोड़ो पद यात्रा को प्रशासन ने रोक लगा दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के अलीगढ़ आगमन को लेकर ऐसा किया गया है। साध्वी हर्षा रिछारिया की यात्रा को शहर के कई मुस्लिम इलाकों से गुजरना था।  प्रशासन ने यात्रा को लेकर कोई विवाद न हो इसको लेकर एहतियातन यात्रा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


देर रात इस बारे में साध्वी को अवगत कराया गया । इसके बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। 17 अप्रैल सुबह जब अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हर्षा रिछारिया पूजन के लिए गईं, तब हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने रोक दिया था और नोक-झोंक भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सशर्त दी अनुमति
अब प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है। जिसके अनुसार हर्षा रिछारिया नरौरा तक जाकर गंगा स्नान करेंगी। उसके बाद वापस अलीगढ़ आएंगी। यहां से वह वापस वृंदावन चली जाएंगी। उन्हें संभल तक जाने की अनुमति नहीं दी है, जिसके बारे मे संभल प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed