फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harkut Warriors and Kapil Super Kings won matches

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीगः हरकुट वारियर्स व कपिल सुपर किंग्स ने जीते मैच

Mon, 25 Jan 2021 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Harkut Warriors and Kapil Super Kings won matches
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीगः शाहजी कैपिटल और हरकुट वॉरियर्स के खिलाड़ी मुकाबले के दौरान। - फोटो : CITY OFFICE
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में हरकुट वारियर्स ने शाहजी कैपिटल्स व कपिल सुपर किंग्स ने मोनिका ब्लास्टर्स को हराकर दो-दो अंक अर्जित किए। सोमवार को कपिल सुपर किंग्स व प्रीमियर नाइटर राइडर्स के बीच मैच होगा।
विज्ञापन

रविवार को विजडम पब्लिक सीनियर विंग में अमर उजाला व शाहजी की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग का पहला मैच हरकुट वॉरियर्स व शाहजी कैपिटल्स के बीच खेला गया। 12 ओवर के मैच में शाहजी कैपिटल्स ने एक विकेट पर 122 रन बनाए। आईपीएस अधिकारी अभिषेक आठ रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर पर खड़े रहे नवनीत ने 10 चौके व 6 छक्के की मदद से 86 रन बनाए। हरकुट वारियर्स के गेंदबाज एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने एक विकेट चटकाया। जवाब में उतरी वारियर्स की टीम ने 10 ओवर में 125 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। शुभम पटेल ने दो चौके व चार छक्के की मदद से 35 रन, प्रभव ने एक चौका, सात छक्के की मदद से 66 रन बनाए। कैपिल्टस की गेंदबाज अनामिका ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

दूसरे लीग में मोनिका ब्लास्टर्स की टीम निर्धारित 12 ओवर के मैच में 10 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई। बैंकी ने 30 रन बनाए। कपिल सुपर किंग्स के गेंदबाज शिवम ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी सुपर किंग्स की टीम ने 10वें ओवर में 127 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। पंकज ने 31 रन बनाए। ब्लास्टर्स के गेंदबाज राखी ने पांच विकेट झटके। 1 इस अवसर पर विजडम पब्लिक स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर नितिन अग्रवाल, शाहजी से आरुन शाह, डॉ. नरेंद्र सांगवान, तरुण बंसल, चारु चौहान, गीता गुप्ता, अनिकेत बाल किशन, गौरव हरकुट, ?धीरज चौधरी, इवेंट आर्गेनाइजर अखिल सागर, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed