फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hariyali Teej

हरियाली तीज पर व्रत रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग

Mon, 01 Aug 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej
रामघाट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव कार्यक्रम में डांस करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
सावन में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। रविवार को हरियाली तीज का उल्लास दिखाई दिया। सुबह से सुहागिन महिलाएं सजने-संवरने में जुटी रहीं। हाथों पर रची हिना, खनकती रंग-बिरंगी चूड़ियां, माथे पर बिंदिया, हरे रंग के परिधान के साथ सोलह शृंगार कर महिलाओं ने तीज के गीत गाए। अखंड सुहाग एवं पति की दीर्घायु कामना की कामना के लिए व्रत रखा। कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए शिव-पार्वती की आराधना की। वहीं, झूलों पर सावन के गीत गाते हुए महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर महिलाओं ने सुबह से व्रत रखकर शाम को मिट्टी से बने शिव परिवार का सामूहिक पूजन किया। संध्या काल में पूजन कर शिव-गौरा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की और कथा सुनी। कई घरों में शिव पार्वती के भजन और मंगल गान के साथ तरह-तरह के पकवानों का भोग शिव-पार्वती को अर्पित किया गया। शादी के बाद पहली तीज मना रहीं बहुओं की ससुराल में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। एक दिन पहले शनिवार को महिलाओं ने खरीदारी की। शहर में महिला क्लबों ने हरियाली तीज उत्सव को धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

मंदिरों में झूले संग सजे हिंडोले
हरियाली तीज को लेकर शहर के श्री वासुदेव मंदिर में महंत पंडित मनोज मिश्रा के सानिध्य में हरियाली उत्सव मनाया गया। यहां राधा रानी के संग ठाकुर जी हिंडोले पर झूला झूले। इसको लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भजन-कीर्तन हुए। श्री टीकाराम मंदिर में पुजारी राजू पंडित के नेतृत्व में हरियाली तीज उत्सव पर राधा रानी संग ठाकुर जी को झूला झूलाया गया। सावन गीत और मल्हार गाए गए। मंदिर में पूजन अर्चन के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाएं ठाकुर जी का पूजन करने और अखंड सुहाग का आशीर्वाद लेने पहुंची।

ओजोन सिटी के गेस्ट हाउस में हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

ओजोन सिटी के गेस्ट हाउस में हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

 स्वर्ण जयंती नगर स्थित स्टार वैली में तीज उत्सव कार्यक्रम में मेहंदी दिखातीं महिलाएं।

स्वर्ण जयंती नगर स्थित स्टार वैली में तीज उत्सव कार्यक्रम में मेहंदी दिखातीं महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed