फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hariyali Teej

महिलाओं ने गीत मल्हार गाकर मनाया हरियाली तीज महोत्सव

Fri, 13 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej
हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
गीत मल्हार गाकर महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीज मल्लिका व तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान तम्बोला हाउजी, म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में नीलम शर्मा प्रथम, नीलेश सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रुचि सिंह प्रथम, बरखा राघव द्वितीय व सदफ अंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। महोत्सव का शुभारंभ शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर शालिनी महलवार, प्रधानाचार्य कृष्णा सिंह, डॉ. इंदु सिंह ने किया। शालिनी महलवार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन उप प्राचार्य तबस्सुम अशरफ ने किया।
विज्ञापन

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर की ओर से हरियाली तीज महोत्सव बारहद्वारी के निकट एक रेस्टोरेंट में किया गया। कनक किशोर ने शिवलिंग बनाकर नृत्य की प्रस्तुति दी। तीज मल्लिका व तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। मोहिनी घुट्टी व रुचि गोटेवाल ने किया। इस अवसर पर ज्योति वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय, शैल वार्ष्णेय, राखी नवमान, सीमा वैभव, पवन रानी कोल, दीप्ति जगवाला, कनक जलाली, लक्ष्मी डबलनाइन, मीनाक्षी वार्ष्णेय, कविता वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, शीतल वार्ष्णेय, सिंधु वार्ष्णेय, वंदिता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी ने तीज का त्योहार मनाया। वर्षा, सोनी, सुनीता, राज्यश्री के गीत मल्हार से सभी के मन मयूर नाच उठे। इस अवसर पर प्रेसिडेंट वैशालिनी जिंदल, पारुल अग्रवाल, रेशु जैन, मिनी, बबिता, जिज्ञासा, अनीता, सपना, रूपम, दीया, सीआरजी सारिका सक्सेना, जेडपीसी प्रीति सक्सेना, कविता, डॉ. पारुल गर्ग, श्वेता गर्ग, तनु, रजनी आदि मौजूद रहीं। जेसीआई अलीगढ़ शाइन की ओर से पंचरंगी फुहार थीम पर तीज का त्योहार एक रेस्टोरेंट में मनाया गया। शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई। संचालन शिखा अग्रवाल, आरती राठी, सपना अग्रवाल ने किया। कोषाध्यक्ष शालू वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव पारुल अग्रवाल, सरिता, नम्रता, रिचा, सुरभि अग्रवाल, अर्चना, सुरभि, शिवानी, ऊषा, नेहा, नीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओजोन सिटी क्लब में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। गीत मल्हार, नृत्य और संगीत में महिलाओं ने पूरी मस्ती की। संचालन अनीता जौहरी व प्रीति शर्मा ने किया। तीज मल्लिका नेहा सिंह व तीज क्वीन रमन सागर बनीं। यहां मुस्कान सोनी, प्रिया सोनी, फाल्गुनी शर्मा, रितु सागर, पूनम दीक्षित, गुंजन भारद्वाज, अनु सोनी, रेनू राधा, कुसुम, लीना विमलेश आदि मौजूद रहे।

हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed