फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hanuman Chalisa read in AMU

अलीगढ़ : एएमयू में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa read in AMU
एएमयू में विरोध मार्च के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करते छात्र फरीद मिर्जा। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में इन दिनों लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा प्रकरण सुर्खियों में है। इसी बीच सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हुए विरोध मार्च के दौरान छात्र फरीद मिर्जा ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरीद का कहना है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने की पीछे की मंशा भाईचारा और एकता का संदेश देना है।
विज्ञापन

सोमवार को एएमयू में छात्रों ने इस्लामोफोबिया के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर रोजा इफ्तार किया और नमाज भी पढ़ी। छात्रों ने पोस्टर बैनर लेकर भाजपा सरकार और विश्व हिंदू परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। प्रदर्शन के दौरान बाब-ए-सैयद पर बीए द्वितीय वर्ष के छात्र फरीद मिर्जा ने हनुमान चालीसा सुनाई। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोग देश की हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरती को बदनाम करना चाहते हैं। इसलिए हनुमान चालीसा पाठ करके वह ऐसे लोगों को संदेश देना चाहते हैं। छात्रों ने कहा कि अगर हिंदू समाज के लोगों को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना है तो बिल्कुल करें, लेकिन मस्जिद में होने वाली अजान का विरोध न करें।
विज्ञापन

मैंने हनुमान चालीसा की चौपाइयों का पाठ किया था। इसके जरिये यह पैगाम देना चाहते हैं कि हम कभी और किसी पंथ के खिलाफ न तो पहले थे, न आज हैं और न ही भविष्य में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फरीद मिर्जा, छात्र बीए द्वितीय वर्ष, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed