{"_id":"5f9b32d18ebc3e9b83378409","slug":"hanging-soldier-on-car-s-bonnet-and-thrown-away-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कार के बोनट पर सिपाही को टांगकर दूर फेंका, पीछा करने पर भी हाथ नहीं आए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कार के बोनट पर सिपाही को टांगकर दूर फेंका, पीछा करने पर भी हाथ नहीं आए बदमाश
Fri, 30 Oct 2020 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, टप्पल (अलीगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, टप्पल (अलीगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
टप्पल थाने के सामने पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार लोगों ने गाड़ी रुकवा रहे एक सिपाही को टक्कर मारकर कार के बोनट पर गिरा लिया और काफी दूर तक बोनट पर लादे हुए ले गए। इसके बाद कार को झटका देकर सिपाही को एक ओर गिराया और भाग निकले। पुलिस ने काफी दूर तक कार का पीछा किया लेकिन अपराधी हाथ नहीं आए
विज्ञापन
बताते हैं कि मुखबिर के जरिए टप्पल पुलिस को सूचना मिली थी कि हामिदपुर तिराहे पर करीब 2 घंटे से एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। उसमें दो पुरुष व एक महिला थे। बाद में महिला कार से उतरकर टेंपो में बैठ गई। कार टेंपो के पीछे चल रही है। इस पर पुलिस ने उक्त कार को थाने के सामने रोकने की कोशिश की तो फिल्मी स्टाइल में कार सवार अपराधियों ने एक सिपाही को बोनट पर गिरा लिया और वैसे ही कार ले भागे।
विज्ञापन
बाद में सिपाही को गिराकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार चढ़ाकर अपराधी निकल गए। इससे पहले भी इसी तरह एक दरोगा को कार के बोनट पर लादकर काफी दूर तक कार सवार लोग ले भागे थे। नूरपुर के रास्ते पर दरोगा को कार की बोनट से नीचे गिराया था। क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह से इस बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन