{"_id":"5d49a61f8ebc3e6c98749ee7","slug":"hanging-aligarh-news-ali2103058179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटक किशोर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटक किशोर ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी थाना क्षेत्र के होली चौक मोहल्ला में एक किशोर ने मंगलवार तड़के फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।
प्रवीण कुमार (17) पुत्र साहब सिंह निवासी होली चौक, किशनपुर, क्वार्सी तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह तीनों बहनों से छोटा था। एक निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम को वह घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह देखा तो उसका शव कमरे में लगे पंखे पर बंधे फंदे पर लटका हुआ था।
साहब सिंह के अनुसार बेटे के शव को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साहब सिंह के अनुसार बेटे ने आत्महत्या क्यों की इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उसका परिवार में किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर थाना क्वार्सी के अनुसार मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। मामले की जांच की जा रही है।